News around you

संगरूर में दिल दहलाने वाली घटना: चाचा ने भतीजी को ईंट मारकर की हत्या

रामपुर जवाहरवाला में पारिवारिक विवाद बना जानलेवा; आरोपी समेत चार गिरफ्तार….

60

संगरूर (पंजाब) : संगरूर के लहरागागा के पास गांव रामपुर जवाहरवाला में पारिवारिक विवाद ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया। शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने अपनी 21 वर्षीय भतीजी कुंती देवी की ईंट से मारकर हत्या कर दी। इस घिनौने कृत्य में आरोपी कश्मीर सिंह के साथ उसके तीन साथी सरवन सिंह, रामफल सिंह और मुरली भी शामिल थे।संगरूर में दिल दहलाने वाली घटना: चाचा ने भतीजी को ईंट मारकर की हत्या
थाना लहरा के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां मौसमा के बयान पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
मौसमा ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे सुनील और बेटी कुंती के साथ घर पर थी, जब कश्मीर सिंह और उसके साथी अचानक घर में घुस आए। उनके हाथों में ईंटें थीं और आते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। कश्मीर सिंह ने कुंती को नीचे गिराकर उसकी छाती पर ईंटें बरसा दीं।
जब मौसमा ने अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उसे भी पीटा। घटना के बाद आरोपी भीड़ जुटती देख फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल कुंती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है, और लोग दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।


Discover more from News On Radar India

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

You might also like

Comments are closed.