विजयपुर उपचुनाव परिणाम लाइव: क्या कांग्रेस का गढ़ बचा पाएंगे मुकेश मल्होत्रा या रावत का दबदबा रहेगा?
विजयपुर विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, आदिवासी वोटों का असर तय करेगा परिणाम
मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला जारी है। भाजपा उम्मीदवार रामनिवास रावत और कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। मतों की गिनती के शुरुआती रुझान में कांग्रेस उम्मीदवार मल्होत्रा आगे चल रहे हैं, लेकिन यह आंकड़े लगातार बदल रहे हैं।
विजयपुर सीट पर उपचुनाव की वजह 6 बार के विधायक रामनिवास रावत के भाजपा में शामिल होने के बाद हुई। रावत, जो अब तक कांग्रेस से जीतते आ रहे थे, अब भाजपा के चेहरे के रूप में मैदान में हैं। भाजपा ने उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया है। इस सीट पर पिछले चुनाव में भी भाजपा की लहर के बावजूद रावत कांग्रेस के टिकट पर विजयी हुए थे। 1990 से 2023 तक इस सीट पर कांग्रेस ने 6 बार जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा केवल 1998 और 2018 में ही जीत सकी थी।
विजयपुर सीट आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी ने आदिवासी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। भाजपा ने रावत को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने मुकेश मल्होत्रा को मैदान में उतारा है। आदिवासी वर्ग के 60,000 वोट और कुशवाह समाज के 30,000 वोटों का झुकाव आमतौर पर कांग्रेस की ओर है, जो इस उपचुनाव में निर्णायक साबित हो सकते हैं।
विजयपुर सीट का परिणाम दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। यदि कांग्रेस इस सीट को बचाने में सफल रहती है, तो पार्टी के कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ेगा और जीतू पटवारी की स्वीकार्यता भी बढ़ेगी। वहीं, भाजपा के लिए रावत को पार्टी में शामिल करने को लेकर सवाल उठ सकते हैं।
Discover more from News On Radar India
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments are closed.