राम रहीम को फिर 30 दिन की पैरोल, पहली बार सिरसा आश्रम गए
नौवीं बार पैरोल पर बाहर आए गुरमीत राम रहीम, दिल्ली चुनाव से पहले मिली छुट्टी….
रोहतक : रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। वह इस बार जेल से बाहर सिरसा स्थित अपने आश्रम जा रहे हैं, जबकि पहले वह यूपी के बरनावा आश्रम जाते थे। राम रहीम को यह पैरोल दिल्ली चुनाव से पहले मिली है।
राम रहीम मंगलवार सुबह करीब 6:36 बजे हनीप्रीत के साथ जेल से रवाना हुआ। इससे पहले भी वह चुनावों से पहले पैरोल पर बाहर आ चुके हैं। 2017 में साध्वी यौन उत्पीड़न केस और हत्या के आरोप में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी।
Comments are closed.