News around you

देहरादून के रिलायंस ज्वैलर शोरूम से 14.5 करोड़ की लूट का आरोपी कुरुक्षेत्र से पकड़ा गया

दो लाख का था इनाम, देहरादून पुलिस और कुरुक्षेत्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुआ गिरफ्तार....

57

कुरुक्षेत्र (हरियाणा) – देहरादून के रिलायंस ज्वैलर शोरूम से 14.5 करोड़ रुपये की लूट करने वाले आरोपी राहुल को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में लूट और फिरौती के कई मामलों में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर देहरादून पुलिस के निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत और कुरुक्षेत्र से अपराध अन्वेषण शाखा-1 के प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार की अगुवाई में संयुक्त अभियान चलाया और आरोपी को अमीन रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी पर देहरादून पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

राहुल ने 2023 में देहरादून के रिलायंस ज्वैलर्स शोरूम से 14.5 करोड़ रुपये की लूट की थी। इसके अलावा, वह पश्चिम बंगाल के रायगढ़ में भी 25 करोड़ रुपये की लूट में शामिल था। राहुल पर बिहार में भी लूट और फिरौती के 13 मामले दर्ज हैं, जिनमें से चार मामलों में वह वांछित था।

देहरादून और बिहार पुलिस टीमों ने लगातार छापेमारी की थी, और राहुल को पकड़ने के लिए 5 से 6 दिन पहले वह कुरुक्षेत्र आकर छिप गया था। अब उसके पकड़े जाने से कई और वारदातों का खुलासा हो सकता है।


Discover more from News On Radar India

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

You might also like

Comments are closed.