चुनाव आयोग की छापेमारी के बाद CM भगवंत मान का तीखा ट्वीट, भाजपा पर लगाया हमला
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर चुनाव आयोग की रेड को लेकर भाजपा को आड़े हाथों लिया…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिल्ली स्थित आवास ‘कपूरथला हाउस’ पर आज चुनाव आयोग ने छापेमारी की। इस छापेमारी के बाद सीएम मान ने सोशल मीडिया पर एक तीखा ट्वीट करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) पर गंभीर आरोप लगाए।
सीएम भगवंत मान ने अपने ट्वीट में लिखा, “आज दिल्ली में मेरे मुख्यमंत्री निवास कपूरथला हाउस में दिल्ली पुलिस ने रेड की। पूरे घर का चप्पा चप्पा तलाशा। मेरे परिवार की औरतों के कपड़े वाले संदूक तक की जांच की, क्या मुझे बताएंगे कि क्या मिला?” उन्होंने आगे सवाल किया कि दिल्ली पुलिस के ऑफिस से मात्र 500 मीटर की दूरी पर भाजपा नेताओं के घर हैं, क्या चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस उन घरों पर भी रेड करेगी?
सीएम ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, “यह सब भाजपा की हार की बोखलाहट है। इस तरह एक मुख्यमंत्री के आवास पर रेड करना बहुत ही निंदनीय है।” भगवंत मान ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी और पंजाबियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयाँ की जा रही हैं, जबकि भाजपा नेताओं को इस तरह के सवालों का सामना नहीं करना पड़ता।
इस छापेमारी को लेकर पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी ने भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं, वहीं विपक्ष इसे एक राजनीतिक प्रतिशोध के रूप में देख रहा है।
Discover more from News On Radar India
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments are closed.