CTET 2024 Answer Key जारी, यहां से करें डाउनलोड
सीबीएसई ने जारी की सीटीईटी दिसंबर 2024 का आंसर-की, 5 जनवरी तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज…
नई दिल्ली, : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2024 के लिए आंसर-की जारी कर दी गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने यह आंसर-की सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया है। उम्मीदवार इस लिंक से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। उम्मीदवार 5 जनवरी 2025 तक आंसर-की पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रत्येक प्रश्न पर ₹1000 का शुल्क लिया जाएगा। अगर किसी उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो उसे यह शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
आंसर-की चेक करने का तरीका:
होमपेज पर CTET 2024 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और जन्म तिथि भरें।
सबमिट करने के बाद प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करें।
CTET Result:
सीटीईटी दिसंबर 2024 का रिजल्ट अगले हफ्ते 6 या 7 जनवरी को जारी होने की संभावना है। परीक्षा 14 दिसंबर को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी, जिसमें पेपर 1 (कक्षा 1-5 के लिए) और पेपर 2 (कक्षा 6-8 के लिए) शामिल थे।
Comments are closed.