News around you

यमुना पानी विवाद: केजरीवाल पर सीएम सैनी ने डाला चैलेंज, कहा- राजघाट से पानी पीकर दिखाएं

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल को दिया चुनौती, यमुना पानी में जहर डालने के आरोप को बताया गलत….

पानीपत: यमुना पानी विवाद एक बार फिर तूल पकड़ रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी है कि वह यमुना के पानी को पीकर दिखाएं, जो उन्होंने जहर मिलाने का आरोप लगाया था। सीएम सैनी ने कहा कि केजरीवाल ने जिस मिट्टी में जन्म लिया, उसी को कलंकित किया है और झूठे आरोप लगाए हैं।

सीएम सैनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “मैं अरविंद केजरीवाल को चैलेंज करता हूं कि वह राहुल गांधी को लेकर राजघाट जाएं और वहां यमुना नदी का पानी पीकर दिखाएं।” उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल की राजनीति स्वार्थ से प्रेरित है, और उन्होंने सिर्फ अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए हरियाणा सरकार पर निराधार आरोप लगाए हैं।

सैनी ने केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में यमुना को साफ करने का वादा किया था, लेकिन अब वह पानी के मुद्दे पर आरोप लगा रहे हैं। सैनी ने यह भी कहा कि दिल्ली के लोग खुद यह देख रहे हैं कि उन्हें कौन सा पानी मिल रहा है और इसके लिए जिम्मेदार अरविंद केजरीवाल हैं।

उन्होंने कहा कि यमुना के पानी में जहर मिलाने की बात पूरी तरह से गलत है और हरियाणा सरकार ने हमेशा दिल्ली को स्वच्छ पानी देने का काम किया है। सैनी ने केजरीवाल की घटिया राजनीति पर भी निशाना साधा और कहा कि वह जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

You might also like

Comments are closed.