News around you

हरियाणा राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

सुभाष बराला की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

शेरपुरा/ सिरसा : राज्यसभा सदस्य और भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की गाड़ी शनिवार शाम हरियाणा के शेरपुरा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बराला हिसार की ओर जा रहे थे, जब उनकी गाड़ी ड्राइवर का नियंत्रण खोने के कारण सड़क किनारे गड्ढे में पलटते हुए एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बराला को हल्की चोटें आईं, और उन्हें हिसार के सपरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी कंधे, कमर और पैरों पर कुछ अंदरूनी चोटें हैं। गाड़ी के चालक को भी मामूली चोटें लगी हैं।

भाजपा नेताओं ने जाना हालचाल
हादसे के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद लोगों ने बराला, उनके गनमैन और चालक को दूसरी गाड़ी से हिसार पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. तरुण सपरा ने जानकारी दी कि उनकी चोटें गंभीर नहीं हैं, लेकिन कुछ टेस्ट किए जा रहे हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक सैनी और अन्य नेता अस्पताल पहुंचे और सुभाष बराला का हालचाल जाना। हादसे की खबर सुनकर भाजपा नेताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल रहा।

You might also like

Comments are closed.