News around you

तापमान सामान्य से कम, आज भी बादल छा सकते हैं

चंडीगढ़। वीरवार को शहर में पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि, तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने शुक्रवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वीरवार को सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। पूरे दिन बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी, हालांकि मौसम केंद्र ने बारिश की संभावना का पूर्वानुमान जारी किया था। इस सीजन में एक जून से लेकर अब तक 673 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से करीब 17 फीसदी कम है। मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को दिन के समय में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बूंदाबांदी व बारिश हो सकती है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद आने वाले दिनों में बारिश की संभावना कम है।

You might also like

Comments are closed.