News around you

पूर्व मुख्य सचिव वी.के. जंजुआ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने पंजाब पारदर्शिता एवं जवाबदेही आयोग के अध्यक्ष

पंजाब डेस्क: पंजाब सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव और वरिष्ठ IAS अधिकारी वी.के. जंजुआ को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पंजाब पारदर्शिता एवं जवाबदेही आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वी.के. जंजुआ अब पंजाब ट्रांसपेरेंसी एंड एकाउंटेबिलिटी कमिशन के चीफ कमिश्नर का पद संभालेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को उनके नाम की मंजूरी दी। वी.के. जंजुआ पिछले साल जून में मुख्य सचिव के पद से 11 महीने की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें राज्य का सबसे वरिष्ठ नौकरशाह माना गया था, और आप सरकार ने उन्हें मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया था। उनकी नई भूमिका में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी, जिससे राज्य में सुशासन और सरकारी प्रक्रियाओं की पारदर्शिता बढ़ेगी।

Comments are closed.