News around you

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, गुलमोहर सिटी में अवैध कोठियों का निर्माण रुकवाया

जालंधर: शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम की ओर से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कमिश्नर के निर्देश पर गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन में नगर निगम अधिकारियों ने एक कड़ा एक्शन लिया।

सूत्रों के अनुसार, गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन में एक डीलर द्वारा बनाई जा रही पांच अवैध कोठियों का निर्माण पहले ही रोक दिया गया था। हालांकि, जब नगर निगम की टीम दोबारा मौके पर पहुंची, तो उन्होंने पाया कि अवैध निर्माण का काम फिर से चालू हो गया था। इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए निगम अधिकारियों ने वहां मौजूद सभी निर्माण सामग्री को जब्त कर लिया।

इसके अलावा, टीम ने जांच के दौरान एक अन्य डीलर द्वारा बनाई जा रही पांच और कोठियों का फिनिशिंग कार्य भी रोका, जिनके निर्माण के लिए कोई नक्शा पास नहीं करवाया गया था। इस कार्रवाई के दौरान, कई अन्य मकानों का अवैध निर्माण भी रुकवा दिया गया। नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई से शहर में अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ कड़ा संदेश गया है।

You might also like

Comments are closed.