News around you

चंडीगढ़: मनदीप बराड़ हरियाणा से रिलीव, आज यूटी प्रशासन में ले सकते हैं कार्य भार

चंडीगढ़। 2005 बैच के आईएएस अधिकारी मनदीप सिंह बराड़ को हरियाणा सरकार ने सोमवार को रिलीव कर दिया। वे मंगलवार को चंडीगढ़ यूटी प्रशासन में गृह सचिव का पद संभाल सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 17 अगस्त को उनके इंटर-कैडर डेपुटेशन की मंजूरी दी थी।

 

चंडीगढ़ में 14 जून से गृह सचिव का पद खाली पड़ा था, और अब बराड़ इसे संभालेंगे। इसके साथ ही उन्हें यूटी प्रशासन में अन्य महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है।

गृह मंत्रालय द्वारा 17 अगस्त को मंजूरी मिलने के बाद, अंडर सेक्रेटरी राकेश कुमार सिंह ने 20 अगस्त को हरियाणा के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बराड़ को रिलीव करने का निर्देश दिया था। हालांकि, हरियाणा में चुनावी प्रक्रिया के चलते चुनाव आयोग से अनुमति मिलने में देरी हुई, जिसके बाद लगभग 20 दिनों बाद हरियाणा सरकार ने उन्हें रिलीव किया।

बराड़ हरियाणा में सांस्कृतिक सचिव के साथ-साथ सूचना, जनसम्पर्क और भाषा विभाग के महानिदेशक की जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके अलावा, यूटी प्रशासन में वित्त सचिव और निगम आयुक्त के पद भी खाली हैं, जिनके लिए पंजाब ने अधिकारियों का पैनल भेजा हुआ है, लेकिन केंद्र ने अभी तक किसी की नियुक्ति नहीं की है।

You might also like

Comments are closed.