News around you

यागी चक्रवात: चीन और वियतनाम में तूफान का कहर, 8 की मौत, 170 घायल; 10 लाख लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए, 8 लाख घरों की बिजली बंद

वियतनामी मौसम विज्ञानियों ने यागी तूफान को ‘पिछले दशक में इस क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक’ के रूप में वर्णित किया है। यह तूफान चीन के प्रांत में तबाही मचाते हुए दक्षिण पूर्व एशियाई देश में पहुंच गया। चीन में चक्रवात के कारण भारी बारिश और तेज हवाओं से 8 लाख से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है।

चीन के हैनान प्रांत में शक्तिशाली चक्रवात ‘यागी’ के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम 92 अन्य घायल हो गए। वियतनाम में इस चक्रवाती तूफान से चार लोगों की मौत हुई है और 78 अन्य घायल हुए हैं। घायलों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

वियतनामी मौसम विज्ञानियों ने यागी तूफान को ‘पिछले दशक में इस क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक’ के रूप में वर्णित किया है। यह तूफान चीन के प्रांत में कहर ढाते हुए दक्षिण पूर्व एशियाई देश वियतनाम में पहुंच गया। चीन में चक्रवात के कारण भारी बारिश और तेज हवाओं से 8 लाख से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। चक्रवात ‘यागी’ शनिवार को टोंकिन की खाड़ी से होते हुए उत्तरी वियतनाम की ओर बढ़ा। यागी इस साल का 11वां तूफान है जो चीन के समुद्र तट से टकराया है।

कई जगह दिखे तबाही के निशान

हैनान मौसम विज्ञान सेवा के अनुसार, यागी तूफान के केंद्र बिंदु के पास हवाओं की रफ्तार लगभग 245 किमी प्रति घंटा (152 मील प्रति घंटे) थी। वर्ष 1949 से 2023 तक, हैनान में 106 तूफान आए हैं, लेकिन केवल नौ को ही ‘बड़े तूफान’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है। तूफान के चलते कई जगहों पर व्यापक तबाही के निशान देखे जा रहे हैं। कच्चे घर गिर गए हैं, और पेड़ तथा खंभे जमीं पर गिर गए हैं।

 

You might also like

Comments are closed.