शिमला गुड़िया मर्डर केस: हिमाचल के इतिहास में पहली बार पुलिस की पूरी टीम को उम्रकैद
सीबीआई कोर्ट ने आठ पुलिस अधिकारियों को दोषी करार देकर सुनाई उम्रकैद की सजा…..
शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के बहुचर्चित गुड़िया मर्डर केस में चंडीगढ़ की सीबीआई कोर्ट ने आठ पुलिसकर्मियों को दोषी करार देते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई। यह पहला मामला है जब राज्य की पूरी पुलिस जांच टीम को किसी मामले में दोषी ठहराया गया है। 2017 में 16 साल की छात्रा गुड़िया की हत्या और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने न केवल अपराधियों को गलत तरीके से आरोपित किया, बल्कि एक आरोपी सूरज की पुलिस हिरासत में हत्या कर दी थी। सीबीआई द्वारा जांच के बाद आठ पुलिसकर्मियों पर दोषी होने का फैसला लिया गया।
इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। शिमला से चंडीगढ़ ट्रायल के दौरान जांच में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले थे, जो उनकी गिरफ्तारी का कारण बने। इस निर्णय के बाद राज्य में हड़कंप मच गया है और सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर प्रतिक्रिया आ रही है।
Discover more from News On Radar India
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments are closed.