वर्ल्ड हिमाचल आर्गेनाईजेशन ने हिमाचल राजत्व दिवस पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर
प्रो ऐ के अत्री ने किया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन
चंडीगढ़ : हिमाचल प्रदेश के 54 वें राजत्व दिवस के उपलक्ष्य में वर्ल्ड हिमाचल आर्गेनाईजेशन द्वारा (सेक्टर 40 ऐ) स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल सेक्टर 32 के प्रधान निदेशक प्रो ऐ के अत्री ने किया | इस अवसर पर हिन्दू पर्व महासभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष बी पी अरोड़ा और चंडीगढ़ भाजपा एवं नगर निगम के पूर्व मेयर अरुण सूद और ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया | चिकित्सा शिविर में मोहाली के प्रसिद्ध चीमा मेडिकल काम्प्लेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट, ऑर्थोलोजिस्ट, यूरलॉजिस्ट, डर्मोटोलॉजिस्ट, ई सी जी, बीएमडी, आरबीएस आकू प्रेशर,विशेषज्ञों ने कुल 250 से भी अधिक लोगों की जांच की और उनके टेस्ट किये | गौरतलब है कि बीएमडी टेस्ट जोकि हड्डियों की जांच का टेस्ट है इसकी जांच की कीमत हजारों में है , इसका भी निःशुल्क चेकअप किया गया |
संस्था की चेयरमैन आशा जसवाल ने बताया कि वर्ल्ड हिमाचल आर्गेनाईजेशन द्वारा आज हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस पहली बार चंडीगढ़ में मनाया गया | इस दिवस को ऐतिहासिक बनाने हेतु हमारी संस्था ने लोगों की निःशुल्क जांच के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया | हमारी संस्था एक समाज सेवी संस्था है जो समय समय पर सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है | आज के मेडिकल कैंप में श्री राधाकृष्ण मंदिर, और चीमा हॉस्पिटल मोहाली के साथ मिलकर संस्था द्वारा लगाए गए शिविर को सफल बनाने में संस्था के सभी कर्मठ सदस्यों ने दिनरात एक किया | आज संस्था के इस नेक काम का हिस्सा बनने हेतु चंडीगढ़ और इसके आसपास की 12 हिमाचली संस्थाओं अखिल भारतीय प्रवासी हिमाचली संयुक्त मोर्चा दिल्ली, मानवता फाउंडेशन, हिमाचल वेलफेयर सोसाइटी मौलीजागरां, हिमाचल सभा सेक्टर 56 , हिमाचली कल्याणकारी सभा डेराबस्सी, हिमाचल सोसाइटी जीरकपुर, देवभूमि हिमाचल वेलफेयर सोसाइटी जीरकपुर, , जुझारनगर जनकल्याण सोसाइटी ,उड़न वेलफेयर सोसाइटी बढ़माजरा, हिमाचली जनहित महासभा खरड़,हिमाचल सुधार सभा मलोया, हिमाचली एकता मंच मोहाली, के लोगों और 2 अन्य संस्थाओं श्री दुर्गा मंदिर सेक्टर 41 चंडीगढ़, हिमाचल प्रकोष्ठ भाजपा चंडीगढ़ के नुमायिन्दों ने इसमें भाग लिया जिनका वर्ल्ड हिमाचल आर्गेनाईजेशन हृदय से उनका आभार व्यक्त करती है | हमारा ये उद्देश्य है कि समूची हिमाचली संस्थाओं एकछत्र लाकर एकजुट ताकत से हिमाचल और हिमाचलियों की आवाज़ को बुलंद करना है |
मेडिकल शिविर में वर्ल्ड हिमाचल आर्गेनाईजेशन के रविंद्र पठानिया मिनाक्षी ठाकुर, राजेश ठाकुर,तरसेम शर्मा, बी के बाली, संजीव ग्रोवर, सुरेश राणा, सुपर्णा, अमित राणा , मोहिंदर निराला, सनी राजपूत, राजपाल डोगर, ने आये हुए सभी लोगो का स्वागत किया | जबकि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर 32 के ऑडिटर गुलशन मेहता, पूर्व मेयर रविकांत शर्मा, चंडीगढ़ एडवाइजरी कमेटी के सदस्य शिवेंद्र मंढोत्रा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता धवन, नौफल एक उम्मीद चैरिटेबल ट्रस्ट के गुरमीत सिंह, प्रोफेसर पैम राजपूत, लक्ष्मीकांत तिवाड़ी, हरबंस लाल छाबड़ा, भाजपा पूर्व प्रदेश सचिव तजिंदर सरां , सुखविंदर सिंह परमार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश संयोजक नेहा अरोड़ा, संजीव चड्डा, भाजपा जिलाध्यक्ष रेखा सूद, मंडल अध्यक्ष अमित नागर, नगर खेड़ा मंदिर पंडित सुभाष शर्मा, मुकेश संगर,नीलम ठाकुर,रोशन लाल शर्मा, नफे सिंह, मंजीत पठानिया ने इसमें भाग लिया | इस अवसर पर प्रो अत्री द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के साथ शिविर की शुरुआत की |
इस अवसर पर मुख्यातिथि प्रो ऐ के अत्री ने संस्था की चेयरमैन आशा जसवाल और अन्य सभी सदस्यों को कार्यक्रम को सफल करने में बधाई प्रदान करते हुए कहा कि मनुष्य में यदि जीवन में कुछ पाने की चाह हो और उसका लक्ष्य एकदम स्पष्ट हो तो उसको पाने के लिए कोई भी अड़चन क्यों न आये वो उसको लांघ ही जाता है | सभी हिमाचलियों को एकजुट होकर भावी पीढ़ी के लिए कुछ न कुछ करना होगा | हिमाचल प्रदेश में हर जिले की पारम्परिक वेशभूषा, खानपान, रहनसहन, भाषा व् संस्कृति बेशक अलग अलग हों पर हिमाचल के लोग जहाँ भी गए उन्होंने अपने क्षेत्रों की एक अलग छाप छोड़ी है | उन्होंने संस्था द्वारा हिमाचल प्रदेश के राजत्व दिवस लगाए गए मेडिकल कैंप पर कहा कि ये समाज में एक भलाई का काम है और हम सभी का एक सामाजिक प्राणी होने नाते ये दायित्व भी है कि समाज से लेने के साथ साथ हमें उसे देना भी चाहिए | इस प्रकार से लोगों का संस्थाओं के प्रति एक विश्वास भी बढ़ता है |
इस मौके पर अरुण सूद ने कहा कि वर्ल्ड हिमाचल आर्गेनाईजेशन से जुड़ने से उनको एक अलग प्रकार से महसूस होता है | संस्था द्वारा इस से पूर्व भी समय समय पर इस प्रकार से जनहित कार्यक्रमों के साथ साथ सांस्कृतिक आयोजन भी किये गए | आज के मेडिकल शिविर में जो टेस्ट किये गए हैं वो किसी भी व्यक्ति को करवाने आवश्यक हैं | इस से यदि कोई भी व्यक्ति में उसको अपने शरीर में कमी दिखे तो तुरंत वो उसका उपचार करवा सकता है ताकि उसका जीवन हृष्टपुष्ट रहे |
Discover more from News On Radar India
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments are closed.