News around you

बलरामजी दास फाउंडेशन ने जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किया राशन

पिछले 5 वर्ष से यह फाउन्डेशन चंडीगढ़ में जरूरतमंदों की सहायता में सेवारत है

चंडीगढ़:   पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल बलरामजी दास टंडन की स्मृति में शुरू की गई संस्था  बलरामजी दास चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा 78 जरूरतमंद विधवा महिलाओें को आज मासिक राशन वितरित किया गया। संस्था के संस्थापक संजय टंडन ने बताया कि फांउडेशन द्वारा शुरू किए विधवा मासिक राशन वितरण के तहत शहर की 78 विधवा महिलाओं को  राशन मुहैया करवाया गया है। “पिछले 62 माह से यह काम निरंतर चल रहा है, जिसमें जरूरतमंदों को अनेक प्रकार की सहायता उपलब्ध करवाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद सबसे बड़ी समाज सेवा है। खासकर, अन्न के जरिये की गई मदद का सबसे ज्यादा पुण्य मिलता है।”
उन्होंने कहा कि उनके पिता बलराम जी दास टंडन से उन्हें राजनीति के साथ जनसेवा विरासत में मिली है। उन्हीं के संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए शहर की जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरित किया जा रहा है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल स्व बलराम जी दास टंडन की याद में टंडन परिवार ने उनके नक्शे कदम पर चलते हुए वर्ष 2020 में समाज कल्याण के लिए संस्था की शुरुआत की और संस्था के माध्यम से जरूरतमंद विधवा महिलाओं और उनके परिवार के पालन पोषण के लिए राशन सामग्री को मुहैया करवाने का बीड़ा उठाया।
संस्था अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में भी गरीबों को राशन देने का सिलसिला नहीं थामा। हालांकि कुछ चुनौतियों का सामना जरूर करना पड़ा, लेकिन जनसेवा के पथ पर सफर निरंतर जारी रहा। जरूरतमंद महिलाओं ने संजय टंडन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था के माध्यम से जिस प्रकार से वे लोग लगातार जरूरतमंद विधवाओं के लिए राशन उपलब्ध करवाते हैं, ये एक पुण्य का कार्य है और उनकी आभारी भी है। (रोशन लाल शर्मा की रिपोर्ट)

You might also like

Comments are closed.