News around you
Responsive v

फिरौती के लिए बम ब्लास्ट: पूर्व एएसआई का बेटा अर्जुन ठाकुर गिरफ्तार

सेक्टर-26 में हुए धमाकों के पीछे फिरौती का मामला, पुलिस ने पूर्व एएसआई के बेटे को पकड़ा

43

चंडीगढ़ : सेक्टर-26 के डि”ओरा और सेविले बार एंड लाउंज क्लब के बाहर मंगलवार तड़के हुए दो बम ब्लास्ट मामले में पुलिस ने पूर्व एएसआई के बेटे अर्जुन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि क्लब मालिक से हर महीने 50 हजार रुपये की प्रोटेक्श्न मनी न मिलने पर धमाके करवाए गए थे। चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व एएसआई दिलावर सिंह के बेटे अर्जुन ठाकुर पर आरोप है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है, वहीं, पंजाब के दो अन्य युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।फिरौती के लिए बम ब्लास्ट: पूर्व एएसआई का बेटा अर्जुन ठाकुर गिरफ्तार

इस घटना में मंगलवार तड़के 3:14 बजे सेक्टर-26 थाना व ऑपरेशन सेल से महज 50 कदम दूर बाइक सवार दो युवकों ने डि”ओरा और सेविले क्लब के बाहर देसी बम फेंके थे। हालांकि इस धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया और घटना की जांच के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली, लेकिन आरोपी के चेहरे कहीं भी नहीं दिखे।

फिरौती का मामला सामने आया

आरोपियों की तलाश के दौरान जांच में यह सामने आया कि अर्जुन ठाकुर ने क्लब के पार्टनर निखिल चौधरी से पैसे ऐंठने के लिए धमकियां दी थीं। वह उसे हर महीने 50 हजार रुपये देने के लिए कहता था। जब निखिल चौधरी ने उसकी धमकियों का विरोध किया, तो अर्जुन ने क्लब में बम ब्लास्ट करवाए। पुलिस ने अर्जुन के खिलाफ फिरौती मांगने के आरोप में केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व अपराध और नया केस

आरोपी अर्जुन ठाकुर का पहले भी फिरौती के तीन मामलों में नाम आया था। वह करीब आठ महीने पहले जेल से जमानत पर छूटा था। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, और मामले के विस्तृत जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह ब्लास्ट क्लब संचालक को डराने और फिरौती के पैसे वसूलने के लिए करवाए गए थे।


Discover more from News On Radar India

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

You might also like

Comments are closed.