News around you

पंजाब में नहीं चलीं तीन हजार सरकारी बसें

आज सीएम ऑफिस का घेराव....

पंजाब में हड़ताल से तीन हजार सरकारी बसों के पहिए थमे…

पंजाब :- पंजाब में पनबस और पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन की हड़ताल के चलते सोमवार को तीन हजार बसें बंद हो गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल के कारण 1300 बसें पीआरटीसी और 1700 बसें पनबस की सेवाएं ठप रहीं। इसके अलावा हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली, जम्मू और उत्तराखंड जैसे अन्य राज्यों के लिए भी बसें नहीं चल पाईं।

यूनियन ने अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर यह हड़ताल की है। इस दौरान विभिन्न डिपो पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया, जिससे यात्रियों को निजी बसों, टैक्सी और ऑटो का सहारा लेना पड़ा। हड़ताल के कारण यात्रियों से ओवरचार्जिंग के मामले भी सामने आए।

यूनियन के प्रधान जगजीत सिंह ने बताया कि 27 डिपो से तीन हजार बसें खड़ी थीं, जबकि केवल पक्के कर्मचारियों ने 100 बसें चलाईं। हड़ताल में शामिल कर्मचारी अपनी नौकरी की स्थिरता के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को लेकर सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

यूनियन की ओर से किलोमीटर स्कीम पर बसें हायर करने के फैसले का विरोध किया जा रहा है। मंगलवार और बुधवार को हड़ताल जारी रहेगी, और आज यूनियन की ओर से सीएम ऑफिस का घेराव किया जाएगा। यूनियन ने समान काम के लिए समान वेतन और नई बसों की खरीद की भी मांग की है।

You might also like

Comments are closed.