News around you

चंडीगढ़ प्रैस क्लब चुनाव 2024 नतीजे आ गए: सुनील खन्ना नए अध्यक्ष बने, नरेश चौधरी को 128 वोटों के अंतर से  दी मात

उपाध्यक्ष पद पर अनुराग अग्रवाल ने करण नंदा को 19 वोटों के अंतर से हराया

7,441 मतों में से 3,292 मत डाले गए, जिनमें 164 महिलाएं, 1,157 वरिष्ठ नागरिक और लगभग 1,971 सामान्य वर्ग के सदस्य शामिल हुए

चण्डीगढ़ : आठ साल बाद हुए चण्डीगढ़ प्रैस क्लब के  डायरेक्ट   चुनाव में क्लब के नए अध्यक्ष के तौर पर सुनील खन्ना ने जीत हासिल की है। और  उपाध्यक्ष के लिए अनुराग अग्रवाल ने करण नंदा को 19 वोटों से हराकर बाज़ी मारी, नए अध्यक्ष सुनील खन्ना ने कड़े मुकाबले में 128 वोटों के अंतर से जीत हासिल की । सुनील खन्ना को 1580 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे नरेश चौधरी को 1452 वोट  मिल पाए। प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों जिसमें सुनील खन्ना, रमनीत सिंह चहल और नरेश चौधरी के बीच कड़ा मुकाबला था। आठ साल बाद चंडीगढ़ क्लब के विभिन्न पदों पर शनिवार को मतदान हुआ था। रविवार को मतगणा की गई|
चण्डीगढ़ प्रैस क्लब शहर का सबसे पुराना  क्लब है। इस प्रतिष्ठित क्लब में शहर के उद्योगपति, बिजनेसमैन, प्रोफेसर, वैज्ञानिक, चिंतक, वकील जैसी बड़ी हस्तियां सदस्य है।
चुनावों के लिए  कल तनावपूर्ण माहौल के बीच मतदान सम्पन्न हुआ। कुल 7,441 मतों में से 3,292 मत डाले गए, जिनमें 164 महिलाएं, 1,157 वरिष्ठ नागरिक और लगभग 1,971 सामान्य वर्ग के सदस्य शामिल थे। हालांकि, लंबी कतारों, धीमे यातायात,  पार्किंग की असुविधा के कारण कई वरिष्ठ नागरिक मतदान नहीं कर सके। मतगणना 17 नवंबर को सुबह 9 बजे से शुरू होगी व दोपहर तक नतीजे आ जाएंगे।

उपाध्यक्ष  पद के उम्मीदवारों अनुराग चोपड़ा और एडवोकेट करण नंदा के बीच हाथापाई हुई व नंदा ने चोपड़ा का गला तक पकड़ लिया। सूत्रों ने बताया कि एडवोकेट करण नंदा और पूर्व मेयर रविंदर पाली के बीच फर्जी मतदाताओं के आरोपों को लेकर तीखी बहस भी हुई। इन घटनाओं के बावजूद कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई और चुनाव प्रक्रिया बिना किसी बड़ी रुकावट के जारी रही।

चुनाव रणनीतिकार डॉ. सचिन गोयल ने बताया कि उनके एग्जिट पोल के मुताबिक प्रधान पद के उम्मीदवार नरेश चौधरी मजबूत स्थिति में , जबकि सुनील खन्ना दूसरे स्थान पर। तीसरे उम्मीदवार रणमीत सिंह चहल को सीमित समर्थन मिलता दिखा। उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में अतुल अरोड़ा, एडवोकेट बलजीत सिंह सैनी, डॉ. राजेश धीर और डॉ. विक्रम बेदी आगे दिख रहे

You might also like

Comments are closed.