एफपीओ अश्विनी डोगरा सेवानिवृत्त, जसबीर सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
चंडीगढ़ प्रशासन में कई पदों पर हुए बदलाव, जसबीर सिंह बने नए फाइनेंस और प्लानिंग ऑफिसर
चंडीगढ़: यूटी प्रशासन के फाइनेंस और प्लानिंग ऑफिसर (एफपीओ) अश्विनी डोगरा ने शुक्रवार को 41 साल की लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्ति ले ली। उनकी जगह पंजाब यूनिवर्सिटी के डिप्टी कंट्रोलर जसबीर सिंह को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अश्विनी डोगरा को उनके योगदान के लिए वित्त सचिव दीप्रवा लाकड़ा ने यूटी सचिवालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया। डोगरा ने चंडीगढ़ में ही पढ़ाई की और साढ़े 18 साल की उम्र में यहां नौकरी की शुरुआत की। उन्होंने अपनी पहली पोस्टिंग सेक्टर-42 गर्ल्स कॉलेज में की थी और इसके बाद विभिन्न विभागों में सेवाएं दीं।
जसबीर सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
डोगरा के बाद अब जसबीर सिंह नए फाइनेंस और प्लानिंग ऑफिसर के रूप में कार्यभार संभालेंगे। जसबीर सिंह इससे पहले भी प्रशासन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनकी नियुक्ति का आदेश प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा ने जारी किया।
अन्य बदलाव:
नीलम खन्ना: शिक्षा विभाग से ट्रांसफर होकर चंडीगढ़ सिटी बस सोसाइटी में नियुक्त की गईं। उन्हें नगर निगम के मुख्य लेखा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
सुरेश कुमार: चंडीगढ़ सिटी बस सोसाइटी से स्थानांतरित होकर पंजाब विश्वविद्यालय में गए।
गुलशन मेहता: वर्तमान में जीएमसीएच-32 में तैनात, अब शिक्षा विभाग का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।
बलदेव सिंह: नगर निगम से स्थानांतरित होकर स्थानीय लेखा विभाग के प्रमुख और परीक्षक के रूप में नियुक्त।
Discover more from News On Radar India
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments are closed.