अकाली दल का सदस्यता अभियान शुरू: सुखबीर बादल ने ली मेंबरशिप,
संगठन मजबूत करने पर जोर.....
सदस्यता अभियान के जरिए पार्टी का पुनर्गठन; नेताओं को एकजुट करना बड़ी चुनौती…..
चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने आज से अपना सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत सभी नेताओं को सदस्यता पुस्तिकाएं वितरित की गईं। पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणीके को इस अभियान का मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। सुखबीर सिंह बादल ने भी सदस्यता लेकर पार्टी के पुनर्गठन की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की शुरुआत की।
सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी को दोबारा संगठित करना है। हालांकि, कुछ पार्टी नेताओं द्वारा अभियान में भाग लेने से इनकार करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। पार्टी का फोकस इन नेताओं को साथ लेकर चलने पर है।
इस बीच, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की बैठक का समय बदलकर 22 जनवरी कर दिया गया है। बैठक में पार्टी की रणनीति और सदस्यता अभियान पर चर्चा की जाएगी।
सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब से धार्मिक सजा पूरी करने के बाद पार्टी बैठकों में भाग लेना शुरू किया है। वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि 23 जनवरी तक गैर-सिख और फर्जी वोटों से संबंधित सभी आपत्तियां निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष दर्ज कराई जाएंगी।
22 जनवरी को होने वाली बैठक में सदस्यता अभियान से जुड़े विवरण इकट्ठा किए जाएंगे और गुरुद्वारा चुनाव के मुख्य आयुक्त के समक्ष सभी मुद्दे उठाए जाएंगे। संसदीय बोर्ड की बैठक पहले से निर्धारित समय पर ही होगी।
Comments are closed.